अनूपशहर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा निकाली गई वृंदावन के आचार्य करेंगे गुणगांन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
अनूपशहर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ यह आयोजन कस्बे के खुशहालगढ़ रोड पर स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है कथा से पूर्व गंगातट पर कथा यजमान योगेश कुमार युगल और राधा गुप्ता ने श्रीमद् भागवत जी का पूजन किया उसके बाद मे मंगल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भक्ति भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए कथा स्थल डीसेंट पब्लिक स्कूल पहुंची नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर मंगल कलश यात्रा का स्वागत किया गया
वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य शिवाकांत अवस्थी 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत का गुणगान करेंगे












