सिर पर झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत
संवाददाता दिनेश प्रजापत सांगानेर: जग्नाथपुरा पंचायत के समीप डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित रातल्या गांव में स्थित रामदेव मन्दिर का है जहाँ वर्षो से झुलते तार हादसों को दावत दे रहे है| सेकड़ो की संख्या में श्रदालुओं दर्शन करने आते है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, ये तार भी जमीन से केवल 5 फुट ऊचे है, बारिश के दिनों में जबरदस्त तरीके से करंट आता रहता है , डर के साये के कारण श्रदालुओं ने मन्दिर परिसर मे आना ही बंद कर दिया।
झुलते तारो की समस्या का समाधान नही निकला तो ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ़ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विधुत विभाग को अवगत करा दिया परन्तु समस्या का समाधान नही निकला है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: मानवता की मिसाल: प्रतापगढ़ में पुलिस ने नवजात की बचाई जान












