प्रतापगढ़ में पंकज शुक्ला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपितों को एसटीएफ ने गिरफ्तार 

प्रतापगढ़ में पंकज शुक्ला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपितों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के दौरान आरोपित ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जवाबी आरोपित विवेक पांडेय गोली लगने से घायल हो गया

लखनऊ एसटीएफ के उपनिरीक्षक हरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में तेज बहादुर सिंह और अंतू पुलिस ने मिलकर विवेक पांडेय पुत्र बालेंद्र दासियापुर महमदापुर तथा दूसरे आरोपित विपिन त्रिपाठी पुत्र लक्ष्मीकांत उर्फ नन्हें रैबीराजानीपुर अंतू को शुक्रवार को किठावर अमेठी मार्ग पर चेक पोस्ट के पास गिरफ्तार करके अंतू पुलिस को सौंप दिया था। रात करीब तीन बजे पुलिस इनसे पूछताछ करके असलहा बरामद करने के लिए ले जा रही थी। इस दौरान बैजलपुर के पास छिपाया गया तमंचा मिला और उसे अचानक लेकर विवेक पुलिस पर फायर करता धक्का भागने लगा। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो उसके पैर में लग गई।

आगे भी पढ़ें शांति विलास हॉस्पिटल में अत्याधुनिक गैस्ट्रो एंडोस्कोपी व ब्रोंकोस्कोपी यूनिट का शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें