शांति विलास हॉस्पिटल में अत्याधुनिक गैस्ट्रो एंडोस्कोपी व ब्रोंकोस्कोपी यूनिट का शुभारंभ

शांति विलास हॉस्पिटल में अत्याधुनिक गैस्ट्रो एंडोस्कोपी व ब्रोंकोस्कोपी यूनिट का शुभारंभ

संवाददाता आयुष मिश्रा प्रयागराज। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शांति विलास हॉस्पिटल केपी कालेज के सामने जॉर्ज टाउन में गैस्ट्रो एंडोस्कोपी यूनिट एवं ब्रोंकोस्कोपी मशीन का सफलतापूर्वक इंस्टॉलेशन व शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि यह अत्याधुनिक सुविधा मरीजों की सटीक जांच (Accurate Diagnosis), बेहतर इलाज (Effective Treatment) और त्वरित सेवाएं (Quick Care) प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब गैस्ट्रो से जुड़ी बीमारियों की जांच और उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से यहीं संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इस अवसर पर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों को सुरक्षित, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें हाथरस में अंतिम मतदाता सूची जारी, 10.43 लाख मतदाता दर्ज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें