सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों की सेवा जारी रखने को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि अब शिक्षण पद पर बने रहने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना जरूरी होगा।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि में पांच साल से अधिक समय शेष है, उन्हें TET पास करना अनिवार्य होगा। अगर वे परीक्षा पास करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें या तो त्यागपत्र देना होगा या फिर अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) लेकर केवल टर्मिनल बेनिफिट्स प्राप्त होंगे।
वहीं, जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में पांच साल या उससे कम समय बचा है, उन्हें TET पास करने की जरूरत नहीं होगी और वे बिना परीक्षा दिए ही सेवा में बने रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस आदेश का अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका निर्णय बड़ी पीठ करेगी।
यह फैसला देशभर के लाखों शिक्षकों पर सीधा असर डालेगा और शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें प्रयागराज: फाफामऊ पुल पर भीषण जाम, सुबह-शाम ‘जाम का झाम’ झेलने को मजबूर लोग












