प्रतापगढ़ में फैमिली आईडी योजना का लक्ष्य पूरा, 1.41 लाख परिवारों को मिली पहचान

प्रतापगढ़ में फैमिली आईडी योजना का लक्ष्य पूरा, 1.41 लाख परिवारों को मिली पहचान

फैमिली आईडी से तेज होंगी सरकारी सेवाएं, जाति प्रमाण पत्र मिलेगा फास्ट ट्रैक में-डीएसटीओ

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ 

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी ने बताया है कि प्रदेश में संचालित लाभार्थी परक योजनाओं के बेहतर प्रबन्धन, समयबद्ध, लक्ष्यीकरण, योजनाओं में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का आच्छादन एवं जनसामान्य हेतु सरकारी सुविधाओं के सरलीकरण के उदद्ेश्य से फैमिली आई0डी0 (एक परिवार एक पहचान )योजना संचालित है। इसका उपयोग शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/सेवाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किया जाना है ताकि पात्र लाभार्थियों का पहचान कर उन्हे लाभार्थीपरक योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। शासन द्वारा फैमिली आई0डी0 कार्ड हेतु जनपद को प्राप्त लक्ष्य 141073 के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति कर ली गयी है। भविष्य में शासन द्वारा फैमिली आई0डी0 कार्ड से लाभान्वित परिवारों को प्रदेश द्वारा संचालित स्टेट सेक्टर की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) योजनाओं तथा सेवाओं में फैमिली आई0डी0 से शत-प्रतिशत आच्छादित किये जाने की मंशा है। उदाहरणस्वरूप फैमिली आई0डी0 से आच्छादित परिवार के किसी एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र निर्गत होने के उपरान्त शासनादेश के अनुसार परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा फास्ट टै्रक मोड में आवेदन किये जाने पर दो कार्य दिवस के भीतर जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की व्यवस्था ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर की गयी है।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

ये भी पढ़ें युवक के 6 हत्यारोपियों को मिली 12 दिन में बेल, पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया