सड़क हादसे में युवा पत्रकार सचिन मिश्रा की मौत, परिजनों व पत्रकार जगत में छाया मातम

सड़क हादसे में युवा पत्रकार सचिन मिश्रा की मौत, परिजनों व पत्रकार जगत में छाया मातम

प्रतापगढ़। जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रानीगंज अजगरा के तुलसी का पुरवा निवासी युवा पत्रकार सचिन मिश्रा (30 वर्ष) की शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव, परिजनों और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सचिन मिश्रा शाम करीब साढ़े सात बजे प्रतापगढ़ शहर से अपने घर अजगरा लौट रहे थे। जैसे ही वे बढ़नी मोड़ स्थित बद्रीनारायण महाविद्यालय के पास पहुंचे, वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर उनके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर अफरातफरी, पुलिस ने संभाला हालात

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर कोतवाली देहात पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

परिवार में कोहराम, पत्रकारिता जगत स्तब्ध

सचिन मिश्रा के असमय निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम का माहौल है। सचिन अपने परिवार के लिए सहारा माने जाते थे। उनकी मौत से मां-बाप और भाई-बहन बेसुध हो गए हैं।

पत्रकार जगत के साथियों और शुभचिंतकों ने इसे पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति बताया है। स्थानीय पत्रकारों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सचिन मिश्रा एक ईमानदार, जुझारू और कर्मठ पत्रकार थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

क्षेत्र में शोक की लहर

गांव-क्षेत्र के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। सड़क पर चीख-पुकार मच गई थी।

जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर और लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।

ये भी पढ़ें घुइसरनाथ नाथ नदी में नहाते समय डूबे युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें