SNS पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन।

SNS पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दे कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत लिलौली ग्राम सभा के प्रतिष्ठित एस एन एस इंटर कॉलेज में बीते कल वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मांधाता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद पटेल जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सरोज एवं विश्वनाथगंज विधानसभा विधायक जीतलाल पटेल उपस्थित रहे, जिनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादवऔर प्रबंधन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। समारोह का विधिवत आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन और छात्रों द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ. प्रधानाचार्य ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकूद संबंधी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।वार्षिक उत्सव का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे ।नर्सरी और प्राथमिक कक्षा के नन्हे-मुन्नों ने “विविधता में एकता” थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया. वरिष्ठ छात्रों ने ‘सामाजिक कुरीतियों’ पर एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।विद्यालय के संगीत समूह ने देश-भक्ति के गीतों से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि, “शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं”.समारोह का समापन राष्ट्रगान और भव्य ‘ग्रैंड फिनाले’ प्रस्तुति के साथ हुआ।अंत में उप-प्रधानाचार्य एवं अमित सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के प्रबंधक सूर्य नारायण शुक्ला ऊर्फ (पंडा)प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, आशिष, राहुल यादव, सचिन मौर्या , सुरेन्द्र यादव, सचिन अमित यादव, प्रियांशु यादव, अमित सिंह, मनीषा मौर्या, आंचल, रश्मी ,सुशील मिश्रा एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया