टाइफाइड का रामबाण इलाज, एंटीबायोटिक्स और इस तरह देखभाल से मिलेगी जल्द राहत।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जी हां दोस्तों आपको बताते चलें कि गर्मियों के मौसम में तेजी से फैल रहे टाइफाइड (Salmonella typhi) के मामलों को देखते हुए डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाओं (जैसे एज़िथ्रोमाइसिन) का समय पर कोर्स पूरा करने की सलाह दे रहे हैं। संक्रमण से जल्द ठीक होने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ (ओआरएस, नारियल पानी), नरम भोजन (खिचड़ी, दलिया) और आराम अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा यह गंभीर रूप ले सकता है। टाइफाइड से बचाव के लिए जरूरी बातें कुछ इस प्रकार से हैं दवा,डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक्स का पूरा कोर्स लें, बीच में न छोड़ें। इसके अलावा डिहाईड्रेशन शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, सूप और जूस का सेवन करें। इसके साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है पानी उबालकर पिएं और बाहर के खाने से बचें।इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार है अदरक और तुलसी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाएं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि टीसीवी (TCV) वैक्सीन का टीकाकरण लगवाना टाइफाइड से बचाव का एक प्रभावी तरीका है। हालांकि आपको बता दे कि यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी चिकित्सीय उपचार से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।












