घर के दामाद ने बुझा दिया इकलौता चिराग

घर के दामाद ने बुझा दिया इकलौता चिराग

स्थानीय पुलिस के अनुसार, केशव की बहन टीना की शादी अंश से हुई थी। परन्तु दम्पति के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था और टीना फिलहाल मायके में रह रही थी।

परिवार ने बताया कि जब टीना के पक्ष में उसके इकलौते भाई केशव ने आवाज उठाई तो उसके और दामाद अंश के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते नाराज दामाद अंश ने अपने साथी आयुष बंसल के साथ मिलकर केशव की हत्या कर दी।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिये छानबीन तेज कर दी है। विस्तृत जानकारी मिलते ही आगे सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें कौड़िहार में दो दिवसीय पावर एंजेल कार्यशाला सम्पन्न, सुगमकर्ताओं को मिली नेतृत्व व सशक्तिकरण की सीख

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें