कौड़िहार में दो दिवसीय पावर एंजेल कार्यशाला सम्पन्न, सुगमकर्ताओं को मिली नेतृत्व व सशक्तिकरण की सीख

कौड़िहार में दो दिवसीय पावर एंजेल कार्यशाला सम्पन्न, सुगमकर्ताओं को मिली नेतृत्व व सशक्तिकरण की सीख

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़िहार में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता विकास हेतु सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में मीना मंच से जुड़े 40 सुगमकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन श्वेता सिंह, स.अ. उ.प्रा.वि. हेतापट्टी (ब्लॉक बहरिया) तथा श्वेता निर्मल, स.अ. कम्पोजिट विद्यालय नेवादा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पावर एंजेल्स को सशक्त बनाने के लिए पहले सुगमकर्ताओं को अपने अंदर नेतृत्व, संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना बेहद आवश्यक है। मीना मंच की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों के जीवन में शिक्षक की भूमिका अत्यंत गहरी और प्रभावशाली होती है। चर्चा सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पाण्डेय ने अपने जीवन के प्रेरणा स्रोत के रूप में अपनी दादी का उल्लेख किया, जिससे उपस्थित प्रतिभागी प्रेरित हुए।
राज्य परियोजना से कमर रज़ा ने अनुश्रवण करते हुए कार्यशाला की गतिविधियों का अवलोकन किया। ब्लॉक नोडल श्रद्धा सिन्हा ने सभी सुगमकर्ताओं को मीना मंच की गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं टूल-10 लिंक के शत-प्रतिशत अपलोड के लिए बधाई दी। कार्यशाला के दौरान सुगमकर्ताओं ने विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों और मीना मंच के माध्यम से हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर खुलकर चर्चा की। एआरपी वंदना ने कहा कि यह कार्यशाला किशोर-किशोरियों में आत्मसम्मान, आत्म-सुरक्षा की भावना और जीवन कौशल के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यशाला का समापन बीईओ क्षमा शंकर पाण्डेय ने सुगमकर्ताओं, संदर्भदाताओं और ब्लॉक नोडल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मला, विनय त्रिपाठी, अनिल कुमार पांडे, विपुल, राजेश, रामबाबू सहित बीआरसी टीम का विशेष सहयोग रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें