कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आगामी 06 दिसम्बर शौर्य दिवस/काला दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा-व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने हेतु
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आज व्यापक सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रूट मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शशैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी लाइन/कार्यालय श्री शिव नारायण वैस सहित पर्याप्त पुलिस बल सम्मिलित रहा।
रूट मार्च थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर आयोजित किया गया।
साथ ही विशेष सतर्कता हेतु ड्रोन कैमरे से सतत भी निगरानी की जा रही है।












