करहल रोड पर तीन वाहन भिड़े, साइकिल सवार की मौत—मोटरसाइकिल सवार घायल, कार सवार बचे

करहल रोड पर तीन वाहन भिड़े, साइकिल सवार की मौत—मोटरसाइकिल सवार घायल, कार सवार बचे

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी — थाना दन्नाहार क्षेत्र में करहल रोड पर आरसीएल कोल्ड स्टोरेज के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार, मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत में ग्राम जसवंतपुर निवासी एक साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में बैठे लोगों को हल्की फुल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक सामने आने पर टक्कर हो गई। हादसे का प्रभाव इतना तेज था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की मदद से घायल मोटरसाइकिल चालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची थाना दन्नाहार पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal