स्वस्थ श्रमिक, सशक्त उद्योग और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित, मुख्य मंत्री आरोग्य रथ व मोबाइल मेडिकल वैन सेवाओं का करें उपयोग
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा 

श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु श्रमिक दिवस के अवसर पर महा मेगा हेल्थ कैंप का किया जाएगा आयोजन,श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में 24 अप्रैल से 01 मई तक चल रहे 25 स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर श्रमिक उठाये स्वास्थ्य लाभ श्रमिक दिवस के अवसर पर 01 मई को सभी सरकारी अस्पतालों एवं 31 निजी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, औद्योगिक इकाइयों में 300 से अधिक लगेंगे स्वास्थ्य शिविर जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने समस्त श्रमिकों से की अपील स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक उठाये लाभ श्रमिक अपने परिवार सहित निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। श्रमिकों की सुविधा के लिए सभी स्थानों पर श्रमिक डेस्क एवं वॉलंटियर तैनात मुख्यमंत्री आरोग्य रथ व मोबाइल मेडिकल वैन सेवाओं का करें उपयोग, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें, निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं,श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं बीमा सुविधाएं, वहीं बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी
गौतमबुद्धनगर 28 अप्रैल, 2026
जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने जनपद के समस्त श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में 24 अप्रैल से 01 मई 2026 तक निरंतर मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं और उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है।जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने यह भी बताया कि 01 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर महा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 31 निजी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों सहित सभी सरकारी अस्पतालों में श्रमिकों के लिए निःशुल्क उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त 300 से अधिक स्वास्थ्य शिविर औद्योगिक इकाइयों में भी लगाए जा रहे हैं, जहां टेलीमेडिसिन, डिस्पेंसरी एवं एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि श्रमिक अपनी सुविधा के अनुसार आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने यह भी बताया कि इन शिविरों में श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, पोषण, तथा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में “श्रमिक डेस्क” स्थापित किए गए हैं तथा सहयोग के लिए वॉलंटियर तैनात रहेंगे, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुनः सभी श्रमिकों से आह्वान किया कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने बताया कि 01 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित महा मेगा हेल्थ कैंप के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से वर्चुअल जनपद की स्वास्थ्य एवं श्रमिक कल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान 44 स्थानों पर टेलीमेडिसिन सुविधाओं का विस्तार, औद्योगिक इकाइयों में 79 स्थानों पर डिस्पेंसरी/एम्बुलेंस कक्षों की स्थापना, तथा 25 चिकित्सीय मोबाइल वैन (मुख्यमंत्री आरोग्य रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। साथ ही 03 लाख सेनेटरी पैड का वितरण, 201 स्थानों पर श्रमिक आरोग्य कैंपों का आयोजन तथा 31 ऑन-साइट मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त 25 हेल्थ एटीएम, 04 एएलएस एम्बुलेंस एवं 10 ब्लड एनालाइजर का लोकार्पण तथा 05 पोर्टा क्लिनिक और 15 हेल्थ वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 नए अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाएगा तथा 201 अस्पतालों में श्रमिक हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल हल्दौनी एवं कंपोजिट स्कूल छजारसी का लोकार्पण, तथा सीएम कंपोजिट स्कूल, सेक्टर-33, यीडा का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 05 डिजिटल वैन/कौशल विकास बसों का शुभारंभ किया जाएगा और श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों के 40 विद्यालयों में द्वितीय पाली में कौशल विकास एवं अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत 25 विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।श्रम विभाग द्वारा 24 निर्माण श्रमिकों के बीओसीडब्ल्यू पंजीयन केंद्रों का उद्घाटन, 43 शिशु कक्षों (क्रेच) की स्थापना तथा 79 एम्बुलेंस रूम/डिस्पेंसरी का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उद्योग, प्रशासन एवं स्वयं सहायता समूहों के बीच 15 एमओयू हस्ताक्षरित कर श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को दीर्घकालिक बनाया जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में श्रमिक बस्तियों में 26 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाते खोले जाएंगे। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, यूपीआई उपयोग एवं स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता प्रदान की जाएगी। पूर्ति विभाग द्वारा 5 किलोग्राम के 15000 एलपीजी गैस सिलेंडरों का भी वितरण किया जाएगा। गौतमबुद्धनगर।












