नोएडा मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जेवर वार्ड-12 उप निर्वाचन हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न

नोएडा मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जेवर वार्ड-12 उप निर्वाचन हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 28 अप्रैल, 2026 मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में नगर पंचायत जेवर वार्ड-12 के उप निर्वाचन, दिनांक 05 मई 2026 के दृष्टिगत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा चुनाव की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों के गठन, निर्वाचन प्रक्रिया, मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं तथा मतदान से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कुल 02 पोलिंग पार्टियों एवं 01 रिजर्व पार्टी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। द्वितीय प्रशिक्षण 04 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह, निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया तथा निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पंचायत जेवर वार्ड-12 उप निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें