तालाब में समाया किशोर, क्षेत्र में पसरा -मातम जनपद में बना चर्चा का विषय।

तालाब में समाया किशोर, क्षेत्र में पसरा -मातम जनपद में बना चर्चा का विषय।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़ आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकदहा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब 9 वर्षीय बालक शिवांश प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शिवांश, पुत्र शिवकुमार निवासी धनऊ का पुरवा सरकदहा, सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह शौच के लिए तालाब की ओर गया, जहां पैर फिसलने से वह तालाब की गहराई में जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार, बालक को डूबता देख कुछ लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद पहुंची, वह पानी में समा चुका था।

उसके साथ ही सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था होती, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

बालक के स्कूल से निकलने के बाद तालाब तक पहुंचने की बात भी कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें हकीकत पर और कितना…पर्दा..?शिकायत करके अपनी भ्रष्टाचार को नहीं छुपा सकते सरपंच…?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें