एटा में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: परिजनों पर हमला, 6 घायल, होने से मचा हड़कंप।

एटा में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: परिजनों पर हमला, 6 घायल, होने से मचा हड़कंप।

संवादाता अमन अहमद।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद लौट रहे परिजनों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक ही पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घटना रिजोर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां से मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 15 वर्षीय किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। किशोरी ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने के बाद गांव लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। करीब 15 से 20 लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में फरीदपुर, रहीस, जाहिद, चंदो, साहिल और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ितों ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए