हाथरस में रिश्तों का कत्ल: ताऊ की हत्या में भतीजा गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से सोते समय किया वार

हाथरस में रिश्तों का कत्ल: ताऊ की हत्या में भतीजा गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से सोते समय किया वार

संवाददाता-अश्वनी कुमार जिला-हाथरस

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में 28 अप्रैल को लक्ष्मण कुमार शर्मा ने हाथरस जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनके ससुर जगदीश प्रसाद शर्मा (पुत्र बंगाली शर्मा), निवासी पहाड़पुर, जो एक रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी थे, अपने घर में अकेले रहते थे। 27 अप्रैल की रात उनकी हत्या कर दी गई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्काल टीमों का गठन कर जांच के निर्देश दिए। गहन छानबीन और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के सगे भतीजे कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी कपिल शर्मा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक उसके ताऊ थे और उनके पास काफी संपत्ति थी। करीब तीन साल पहले ताऊ ने उसे एक ट्रैक्टर दिलवाया था, जिसे बाद में वापस ले लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कपिल के अनुसार, 27 अप्रैल की शाम ताऊ ने उसे गाली दी और ट्रैक्टर के बदले पांच लाख रुपये वापस मांगे। पैसे न होने के कारण उसने उसी रात हत्या की योजना बना ली। योजना के तहत वह रात करीब 10 बजे ताऊ के घर पहुंचा और पहले उनके हाथ-पैर दबाकर सेवा की। जब ताऊ सो गए, तो वह चुपचाप वहां से निकल गया और देर रात कुल्हाड़ी लेकर वापस लौटा। इसके बाद सोते समय उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें