पठन-पाठन हेतु विद्यालयों का समय परिवर्तित,श्री ओ०पी० यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 25 अप्रैल 2026गाजियाबाद।श्री ओ०पी० यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद में अत्याधिक तापमान (हीट वेव) होने व लू चलने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के आदेशानुसार जनपद में संचालित समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त/सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई० एवं अन्य सभी बोर्ड (कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक) के छात्र-छात्राओं हेतु दिनांक 27.04.2026 से विद्यालयों में पठन पाठन के लिये प्रातः 7.30 बजे से 12:30 बजे तक का समय अग्रिम आदेशों तक परिवर्तन किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।












