गद्दोपुर महिंद्रा एजेंसी में टीएम दीपक जोशी का तबादला, विदाई समारोह में हुआ भव्य सम्मान
संवाददाता आयुष मिश्र गद्दोपुर, प्रयागराज।
गद्दोपुर स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में आज एक भावुक एवं सम्मानजनक माहौल के बीच टीएम दीपक जोशी का तबादला बुंदेलखंड क्षेत्र में एरिया मैनेजर पद पर होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एजेंसी परिसर में स्टाफ एवं डीलरों द्वारा जोशी जी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गई। बताया गया कि प्रयागराज जनपद में नए टीएम के रूप में वसीम खान ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, निखिल इंटर प्राइजेज गद्दोपुर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान ट्रैक्टर डीलर निखिल सिंह ने जोशी जी का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के समस्त स्टाफ ने भी माला पहनाकर जोशी जी को विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा। इस मौके पर प्रबंधक संजय सिंह सहित निखिल इंटर प्राइजेज के स्टाफ बब्बन मिश्रा, राधेश्याम यादव, गोपाल शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, श्याम पटेल, मुकेश तिवारी, संजीत मिश्रा, मुलायम यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे।












