माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी केद्वारा आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के WP ब्लॉक, VP ब्लॉक और हैदरपुर स्थित मैटरनिटी होम में कुल 3 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा 1 अटल कैंटीन का शुभारंभ हुआ,
संवाददाता पवन सूर्यवंशी दिल्ली एनसीआर






साथ ही मीनाक्षी मंदिर रोड के निर्माण कार्यों की भी शुरुआत की गई। माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के द्वारा। युद्ध स्तर पर हो रहा निरंतर विकास कार्य पार्कों का निर्माण नालियों का निर्माण फुटपाथ का निर्माण डैमेज सड़कों का निर्माण डैमेज सिस्टम का निर्माण नालों का निर्माण अन्य कार्य पर तेजी से विकास कार्य हो रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अब अपने घर के पास ही निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, जांच, दवाइयाँ, वैक्सीन और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं बादली मोड़ पर शुरू हुई अटल कैंटीन से ₹5 में गर्म और पौष्टिक भोजन जरूरतमंदों तक पहुँचेगा।
स्वास्थ्य, सम्मान और बुनियादी ढांचे तीनों मोर्चों पर यह पहल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति देगी।












