मैनपुरी पुलिस लाइन में मंगलवार परेड, एएसपी नगर ने ली सलामी और किया व्यापक निरीक्षण

मैनपुरी पुलिस लाइन में मंगलवार परेड, एएसपी नगर ने ली सलामी और किया व्यापक निरीक्षण

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। रिज़र्व पुलिस लाइन मैनपुरी में मंगलवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अरुण कुमार ने सलामी ली। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। वहीं अनुशासन और एकरूपता को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही भी कराई गई। परेड के उपरांत एएसपी नगर महोदय ने पुलिस लाइन मैनपुरी का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई की स्थिति को परखा गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही श्रीमान एएसपी नगर द्वारा पुलिस लाइन आरटीसी का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें आरटीसी बैरक, विद्यालय, भोजनालय आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर विशेष जोर दिए जाने का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal