हत्या के प्रकरण में ₹25,000-₹25,000 रुपये के दो इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में एक घायल/दोनों गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ: एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार कर अभियुक्तों को थाना अन्तू पुलिस में दाखिल कराया गया, जहां पूछताछ के उपरांत आलाकत्ल बरामदगी के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।।
अभियुक्त विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय द्वारा बैजलपुर पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी (घायल)/गिरफ्तार किया गया।
सह अभियुक्त विपिन तिवारी को सकुशल गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व व सहायक पुलिस अधीक्षक/ नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई।
एसटीएफ टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 73/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित नामजद/वांछित ₹25,000-₹25,000 के दो इनामिया अभियुक्त विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय पुत्र बालेंद्र पाण्डेय निवासी ग्राम दसियापुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ तथा सह अभियुक्त विपिन तिवारी पुत्र नन्हे तिवारी निवासी रैबीरजानीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर थाना अन्तू पुलिस को सुपुर्द किया गया।












