सिंधोडा, रंगवासा के दो प्रोजेक्ट मंजूर-(पीएम आवास योजना 2.0) बनेंगे पांच हजार फ्लैट।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।
पीएम आवास योजना2.0- की दूसरे चरण में शहर को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम द्वारा भेजी गई पांच डीपीआर में से केंद्र सरकार ने सिंधोरा और रंगवासा के दो प्रोजेक्ट मंजूर कर दिए हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में करीब पांच हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि नए प्रोजेक्ट उन्ही क्षेत्रो के आसपास बनाए जाएंगे जहां पहले से पीएम आवास के मकान बन चुके हैं। इससे पूरे क्षेत्र में एक जैसा विकास होगा और बड़ी संख्या में लोगों को एक जैसा आवास मिल सकेगा। जिससे पानी सड़क और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं का सीधा फायदा मिलेगा। अभियान तेज–सरकार ने जिले के लिए 1,23016 लाभार्थियों का लक्ष्य ताई क्या है, जिसमें 54,589 मकान बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी गई है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैंक और नगरीय निकायों को अभियान चलाने की निर्देश दिए गये हैं।












