उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025: एडीजी प्रयागराज जोन ने प्रतापगढ़ के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025: एडीजी प्रयागराज जोन ने प्रतापगढ़ के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

संवाददाता: शिक्षा तिवारी

प्रतापगढ़। उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में शनिवार, 14 मार्च 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन ने जनपद प्रतापगढ़ का भ्रमण कर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की आवाजाही की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ सम्पन्न कराना प्राथमिकता है। एडीजी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।
पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों और आमजन से भी अपील की गई कि वे परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal