पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत जेवर नगर पंचायत में स्वनिधि महोत्सव एवं ऋण वितरण में तृतीय चरण में ₹15,000 से ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया शिविर का किया गया आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्धनगर 19 जून, 2026 नगर पंचायत जेवर में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, ठेला संचालकों एवं छोटे दुकानदारों को बिना गारंटी के सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके व्यवसाय को सशक्त करने की दिशा में प्रोत्साहित करना था। आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्राप्त आवेदनों एवं आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों की ऋण स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में ₹15,000 से ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके अतिरिक्त समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी एवं कैशबैक का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।इस अवसर पर जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण माहेश्वरी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनके व्यवसाय को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।डूडा विभाग की ओर से शीला कुमारी (सीएमएम), रवींद्र एवं आकाश द्वारा लाभार्थियों को योजना से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वनिधि महोत्सव के माध्यम से बड़ी संख्या में लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके और वे अपने व्यवसाय को और अधिक सुदृढ़ बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।कार्यक्रम में नगर पंचायत जेवर के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक पंजाब एंड सिंध बैंक एवं यूनियन बैंक जेवर सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।












