प्रयागराज: सरकारी तालाब और पुराने रास्ते पर कब्जा, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित

 

पुरानी रास्ता व तालाब पर अवैध कब्जा, गरीब परिवार आने-जाने को मजबूर — प्रयागराज

संवाददाता प्रयागराज: प्रयागराज के सोरांव ब्लॉक के जलालपुर चांधन (पीथीपुर) में एक गरीब परिवार वर्षों से पुराने रास्ते और पास के सरकारी तालाब पर पड़ रहे अवैध कब्जे से जूझ रहा है। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी परिवार अब तक राहत नहीं पा सका है।
प्रयागराज की तहसील सोरांव के ब्लॉक कौडिहार अंतर्गत जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर गांव में शिव प्रसाद साहू का परिवार जन्म से रह रहा है। शिव प्रसाद का आरोप है कि गाँव के कुछ दबंग लोगों ने पुराने रास्ते पर रोक लगाकर घर बना लिया है, जिससे मुख्य रास्ता बंद हो गया है।स्थानीयों ने बताया कि अवैध रूप से तालाब (गाटा संख्या 667) को भी पाटकर बाउंड्री बना दी गई है। तालाब के पटने के कारण बरसात के समय गांव और घरों में जलजमाव की समस्या बढ़ रही है और पीड़ित परिवार की आवाजाही सीमित हो गई है।
शिकायत कॉपी

पीड़ित की बात: “हमारी रोज़मर्रा की आवाजाही बहुत मुश्किल हो गई है। बरसात में पानी घर के अंदर रुक जाता है और प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।” — शिव प्रसाद साहू

पीड़ित ने बताया कि वह तहसील सोरांव और जिलाधिकारी कार्यालय जाकर कई बार शिकायत कर चुका है, परन्तु अब तक शिकायत का कोई निवारण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि इससे न केवल एक परिवार बल्कि पूरे इलाके के आवागमन और जलनिकासी पर असर पड़ा है।

आसपास के निवासियों ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि अवैध कब्जा हटाकर पुराने मार्ग और सरकारी तालाब को मुक्त कराया जाए, ताकि गांव की मूलभूत सुविधा और आम जनजीवन सुचारू रूप से चल सके।

प्रशासनिक के टिप्पणी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें