घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा जनपद में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर महिला के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें