करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

लालगंज, प्रतापगढ़।ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेढ़ावां गांव निवासी संतलाल सरोज के पुत्र सोनू सरोज (34) शनिवार रात ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन आनन-फानन में उन्हें लालगंज ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

ये भी पढ़ें संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फांसी पर लटका मिला शव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें