माँ अन्नपूर्णा भंडारे पटना देबी धाम पहुंचे पूज्य आचार्य देवव्रत जी महाराज, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
सेवा, समर्पण और श्रद्धा के संगम में उमड़े श्रद्धालु, गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
प्रतापगढ़। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, माँ पटना देवी धाम के तत्वावधान में आयोजित भव्य अन्नपूर्णा भंडारे के प्रथम दिवस पर पूज्य आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज का आगमन हुआ। महाराज जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके आगमन से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री हजारी प्रसाद शुक्ला, रामाशंकर त्रिपाठी, ओम प्रकाश शुक्ला, भाई लाल पंडित, शिवाकांत द्विवेदी, जयशंकर शुक्ला, चिंतामणि त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, बबलू पांडेय, राजू तिवारी, नीतीश पांडेय, पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला, आचार्य प्रवीण सागर शुक्ला, श्याम जी शुक्ला, राधेकृष्ण द्विवेदी, सतीश चंद्र मिश्रा, दिनेश नारायण शुक्ला, छोटे लाल यादव, राममूर्ति कोरी, कुमुद कृष्णा मिश्रा, राजुल पांडेय, शुभम मिश्रा एवं समाजसेवी आदर्श पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भंडारे में सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। यह भंडारा पूरे नवरात्रि चलेगा माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के इस आयोजन ने सामाजिक सहयोग, मानवता और परोपकार की भावना को मजबूती प्रदान की। श्रद्धा और सेवा के इस पावन आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।












