चोरी के इनवर्टर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, गोल्ड लोन की रसीद भी बरामद

चोरी के इनवर्टर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, गोल्ड लोन की रसीद भी बरामद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का इनवर्टर तथा पूर्व में चोरी किए गए जेवरात को गिरवी रखकर लिए गए गोल्ड लोन की रसीद बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी जनसहयोग से की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस ने प्रदीप उर्फ सन्दीप पुत्र कोमल सिंह निवासी शादीपुर कमरुआ, थाना गंगीरी, जनपद अलीगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर बरामद हुआ। इसके अलावा पूर्व में चोरी किए गए जेवरात को गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिए जाने की रसीद भी मिली है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 448/2026, धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जेवर चोरी के संबंध में आरोपी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा अपराध संख्या 375/2026, धारा 305ए/331(4) बीएनएस दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी:

एक चोरी का इनवर्टर

गोल्ड लोन की रसीद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष कृष्ण कान्त लोधी, उपनिरीक्षक मोहित शर्मा और उपनिरीक्षक अभिषेक बत्सल।

ये भी पढ़ें एनटीपीसी संयंत्र में कॉपर ट्यूब चोरी करते युवक गिरफ्तार, छह टुकड़े बरामद

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की