जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई में सुनी जनसमस्यायें, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई में सुनी जनसमस्यायें, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक: 07/09/2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए तथा उनके निस्तारण की अपेक्षा की। जनसुनवाई में भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण दर्ज करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय एवं तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जाए।उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में संबंधित अधिकारी अभिलेखों एवं मौके की स्थिति का परीक्षण कर निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायत का समाधान वास्तव में हुआ है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की गंभीरता को समझते हुए अधिकारी स्वयं निगरानी रखें और शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।जनसुनवाई के दौरान एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, एडीएम ई श्रीमती ज्योति मौर्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की