जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET),असालत,नगर,गाजियाबाद के तत्वावधान में माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय कवच प्रशिक्षण मॉड्यूल के अंतर्गत सुरक्षा एवं संरक्षा शिक्षक प्रशिक्षण 2026–27 आयोजित किया गया।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

16से 19 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में 80 शिक्षकों ने सहभागिता की।प्रशिक्षण में विद्यालयी सुरक्षा, विद्यार्थियों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, साइबर और सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण के निर्माण पर जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान साइबर टीम एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं ।

एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित सत्र में प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्य, सुरक्षित निकासी तथा प्राथमिक उपचार की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन करके प्रशिक्षण दिया गया।इसका उद्देश्य शिक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना था।

समापन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री पवन भाटी जी, इस प्रशिक्षण के नोडल डॉ सुधीर जायसवाल एवं डॉ प्रताप सिंह रावत ने प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का विद्यालयों में प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal