नाबालिग लड़की की ईंट से कुचलकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

 नाबालिग लड़की की ईंट से कुचलकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे आपसी विवाद या प्रेम संबंध की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal