प्रतापगढ़ में पुलिस महकमे में फेरबदल, रानीगंज और पट्टी को मिले नए प्रभारी

प्रतापगढ़ में पुलिस महकमे में फेरबदल, रानीगंज और पट्टी को मिले नए प्रभारी

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस विभाग ने तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की ओर से 23 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार दो निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक को नई तैनाती दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

आदेश के मुताबिक निरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक रानीगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक पट्टी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित को प्रभारी निरीक्षक संग्रामगढ़ से हटाकर प्रभारी निरीक्षक रानीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह का स्थानांतरण पुलिस लाइन से किया गया है। उन्हें थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आदेश के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal