मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 21 अक्टूबर 2026 अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के संभाजन तथा मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों का संभाजन 1,200 मतदाताओं के आधार पर किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में जनपद के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थल स्थापित करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार की जा रही है।

बैठक में अवगत कराया गया कि मतदेय स्थलों के संभाजन के लिए 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक भौतिक सत्यापन एवं पुनर्निर्धारण की कार्यवाही किए जाने के उपरांत 19 अक्टूबर 2026 को आपत्तियों एवं सुझावों के लिए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य सूची उपलब्ध करायी गयी है। उक्त आलेख्य सूची पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद 26 अक्टूबर 2026 को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी तथा 27 अक्टूबर 2026 को सभी संलग्नकों सहित प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अनुमोदन हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के उपरांत ही मतदेय स्थलों का संभाजन किया जाए।

शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला भवनों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी तथा नई विकसित आवासीय कॉलोनियों में मतदाताओं की सुविधा के अनुसार मतदेय स्थल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही पुराने एवं जर्जर भवनों के स्थान पर उपयुक्त स्थायी भवनों में मतदेय स्थल स्थानांतरित करने, दिव्यांग एवं अशक्त मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा मतदेय स्थलों की दूरी एवं पहुंच को ध्यान में रखने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां 23 अक्टूबर 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय को लिखित रूप में उपलब्ध करा दें, ताकि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार करते हुए उनका निस्तारण किया जा सके और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों की व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की स्थिति निम्नवत है—

1. 61-नोएडा विधानसभा क्षेत्र: वर्तमान में 233 मतदान केंद्र एवं 811 मतदेय स्थल हैं। पुनर्गठन के उपरांत 232 मतदान केंद्र एवं 784 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।

2. 62-दादरी विधानसभा क्षेत्र: वर्तमान में 303 मतदान केंद्र एवं 794 मतदेय स्थल हैं। पुनर्गठन के उपरांत 327 मतदान केंद्र एवं 746 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।

3. 63-जेवर विधानसभा क्षेत्र: वर्तमान में 207 मतदान केंद्र एवं 419 मतदेय स्थल हैं। पुनर्गठन के उपरांत 204 मतदान केंद्र एवं 395 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।
इस प्रकार जनपद में वर्तमान में कुल 743 मतदान केंद्र एवं 2,024 मतदेय स्थल हैं, जबकि पुनर्गठन के उपरांत कुल 763 मतदान केंद्र एवं 1,925 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक मतदेय स्थल पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हो।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी से जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, बहुजन समाज पार्टी से जिला अध्यक्ष लखमी सिंह, विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, समाजवादी पार्टी से प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस से उपाध्यक्ष नीरज लोहिया, सीपीआई(एम0) से सेक्रेटरी अरुण प्रताप सिंह, सौम्या वत्स तथा डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, उप जिला अधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए