मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंपर्क पदयात्रा,बहराइच बलहा

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंपर्क पदयात्रा,बहराइच बलहा

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच

बहराइच बलहा 19जनवरी, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंपर्क और पदयात्रा तथा गांव चौपाल कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस जनों ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय सिंह की अगुवाई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के बलिदान दिवस पर बलहा ब्लाक में स्थापित सेनानी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण सामूहिक सैल्यूट किया गया। तत्पश्चात बलहा , फुलवरिया, पचपेड़वा,नीलकोठी आदि का भ्रमण करते हुए पदयात्रा करके जन सम्पर्क स्थापित किया।समापन रेलवे स्टेशन परिसर नानपारा जंक्शन में बहराइच रुपैइडिहा प्रखंड पर तत्काल रेल संचालन शुरू करने हेतु चेतावनी संकल्प करके किया गया।इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि मनरेगा को समाप्त करने एवं महात्मा गांधी जी का नाम हटाए जाने जैसी भाजपा सरकार की घृणित मंशा को हम कांग्रेस जन सफल न होने देने के उद्देश्य से यह जनसंकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार ही हिन्दुओं की विरासत और धार्मिक स्थलों को ध्वस्त और नेस्तनाबूद कर रही है जिसका ताजा उदाहरण अयोध्या के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बाद अब बनारस में असंख्य मंदिरों, पौराणिक वटवृक्षों तथा मणिकर्णिका घाट आदि का नामोनिशान मिटा दिया गया है। तथा मोदी खुद हनुमान जी का पतंग उड़ा कर हिन्दू धर्म की आस्था का घोर अपमान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक तरफ महीनों से प्रतीक्षारत बहराइच नानपारा रुपैइडिहा तक रेल संचालन शुरू न होने से क्षेत्रीय जनमानस में असन्तोष है वहीं बहराइच से वाराणसी ट्रेन को बंद कर दैनिक यात्रियों और क्षेत्रीय जनता को निराश और हताश कर रखा है।जिससे आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने महाराणा प्रताप जी बलिदान दिवस पर संकल्प लिया कि यदि अतिशीघ्र रेल संचालन शुरू न किया गया तो हम कांग्रेस जन वृहद स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन चलाने के लिए विवश होंगे।इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री मालती पासवान जिला उपाध्यक्ष शरीफ़ खान, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी राशिद अली, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एहसान वारिस,नगर अध्यक्ष भोला कुरैशी,सेवादल अध्यक्ष विष्णु यादव मुबारक खान, अवधराम पासवान सहित कई लोगों अपने अपने बक्तब्य में मनरेगा से महात्मा गांधी जी नाम हटाए जाने, तथा रेल संचालन अतिशीघ्र शुरू करने हेतु संघर्ष हेतु संकल्पित हुए।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की