महेशगंज थाने के सामने खड़े सूखे पेड़ दे रहे हादसे को दावत, जिम्मेदार बेखबर

महेशगंज थाने के सामने खड़े सूखे पेड़ दे रहे हादसे को दावत, जिम्मेदार बेखबर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना के सामने लंबे समय से दो सूखे पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। थाना परिसर के सामने होने के कारण यहां पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों और राहगीरों का भी लगातार आवागमन रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूख चुके दोनों पेड़ काफी कमजोर हो चुके हैं। तेज हवा, बारिश या किसी अन्य कारण से यदि पेड़ अचानक गिरते हैं तो सड़क से गुजर रहे लोगों और आसपास खड़े वाहनों को भारी नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद अब तक इन पेड़ों को हटाने या सुरक्षित तरीके से कटवाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय तत्काल दोनों सूखे पेड़ों का निरीक्षण कराकर उन्हें हटाया जाए, ताकि संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे या उससे पहले ही एहतियाती कदम उठाए जाएंगे?

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal