वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता,पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ ने वरिष्ठ नागरिक सेल के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता,पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ ने वरिष्ठ नागरिक सेल के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 21.10.2026 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय, जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा वरिष्ठ नागरिक सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध, प्रभारी वरिष्ठ नागरिक सेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा निर्देशित किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुना जाए तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए

पुलिस आयुक्त महोदय ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे वरिष्ठ नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal