एसटीएफ व थाना रानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा “दुकान पर जबरन निर्माण एवं मारपीट” के अभियोग से संबंधित 25000/- रुपये का ईनामिया 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में एसटीएफ व थाना रानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुकान पर जबरन निर्माण एवं मारपीट की घटना कारित करने वाला—25000/-रुपये का ईनामिया 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी निवासी जैरामपुर, थाना रानीगंज द्वारा अवगत कराया कि दिनांक 19.11.2025 को सुबह वादी अपनी दुकान पर बैठा था उसी समय विपक्षीगण राजेन्द्र प्रसाद पटेल, असफाक अहमद, तब्बू उर्फ़ तबरेज, संतोष दूबे एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति कई वाहनों से पहुंचकर वादी की दुकान की शटर तोड़ने तथा भूमि पर जबरन निर्माण का प्रयास कर रहे थे । मना करने पर उन्होंने वादी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । इस संबंध में थाना रानीगंज में मु0अ0सं0 415/2025 धारा 191(2),119 (1),115 (2),352,351(3),324(4) BNS बनाम 04 नामजद व कुछ लोग नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के उ0नि0 श्री अमित कुमार सिंह व एसटीएफ टीम- उ0नि0 श्री अतुल चतुर्वेदी मय हमराह उ0नि0 श्री अरशद खान, हे0का0 राजीव कुमार, कां0 अमित त्रिपाठी, कां0 श्रीराम सिंह व चालक हे0कां0 नेपाल सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 415/25 धारा 191 (2)/191 (3)/190/119 (1)/115 (2)/352/351 (3)/324 (4) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त, 1. तबरेज उर्फ तब्बू उर्फ अतीक खान पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम पूरे गोलिया थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को जनपद सुल्तानपुर प्रयागीपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ श्री धर्मेश कुमार शाही के कुशल पर्वेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ टीम के उ0नि0 श्री अतुल चतुर्वेदी मय हमराह उ0नि0 श्री अरशद खान, हे0का0 राजीव कुमार, कां0 अमित त्रिपाठी, कां0 श्रीराम सिंह व चालक हे0कां0 नेपाल सिंह द्वारा मु0अ0सं0 415/25 धारा 191 (2)/191 (3)/190/119 (1)/115 (2)/352/351 (3)/324 (4) बीएनएस में वांछित चल रहा 25000/- रु0 का इनामिया अभियुक्त तबरेज उर्फ तब्बू उर्फ अतीक खान पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम पूरे गोलिया थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को जनपद सुल्तानपुर प्रयागीपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया था। उक्त अभियोग में धारा 191(3) एवं 190 BNS की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. तबरेज उर्फ तब्बू उर्फ अतीक खान पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम पूरे गोलिया थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ईनामिया अभियुक्त तबरेज उर्फ तब्बू उर्फ अतीक खान पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम पूरे गोलिया थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष का अपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-645/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 342, 504, 506 भा0द0सं0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. मु0अ0सं0-196/2022 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. मु0अ0सं0-0231/2025 धारा 110, 115(2), 126(2), 190, 191(2), 3(5), 351(3), 352 बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. मु0अ0सं0-0403/2025 धारा 140(3), 351(3), 62 बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
05. मु0अ0सं0-0350/2017 धारा 7 दंडविधि (द्वितीय संशोधन) अधिनियम 1983 तथा 147, 152, 160, 427 भा0द0सं0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
06. मु0अ0सं0-0485/2018 धारा 323, 504, 506 भा0द0सं0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
07. मु0अ0सं0-0084/2019 धारा 325, 506 भा0द0सं0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
08. मु0अ0सं0-0170/2022 धारा 323, 504, 506 भा0द0सं0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
09. मु0अ0सं0-0450/2020 धारा 323, 325, 504, 506 भा0द0सं0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
10. मु0अ0सं0-0415/2025 धारा 115(2), 119(1), 190, 191(2), 191(3), 324(4), 351(3), 352 बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
एसटीएफ टीम
उ0नि0 श्री अतुल चतुर्वेदी मय हमराह उ0नि0 श्री अरशद खान, हे0का0 राजीव कुमार, कां0 अमित त्रिपाठी, कां0 श्रीराम सिंह व चालक हे0कां0 नेपाल सिंह
पुलिस टीम
उ0नि0 श्री अमित कुमार सिंह थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।












