थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा रंगदारी मांगने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 14,090/- रुपये बरामद।

थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा रंगदारी मांगने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 14,090/- रुपये बरामद।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना विजयनगर क्षेत्र में घटना का विवरण- दिनांक 10.05.2026 को वादी श्री राकेश रावत पुत्र प्रेम सिंह (निवासी: ई-341, सेक्टर-11, प्रताप विहार, थाना विजयनगर, गाजियाबाद) द्वारा थाना विजयनगर पर एक प्रार्थना दिया गया, कि अंजलि नाम की एक महिला ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर तीन व्यक्तियों ने खुद को अंजलि का चाचा और भाई बताकर वादी के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और 04 लाख रुपये की अवैध रंगदारी की मांग की।  आरोपियों ने डरा-धमका कर वादी से 49,000/- रुपये ऑनलाइन और 30,000/- रुपये नकद ले लिए। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विजयनगर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।कार्यवाही का विवरण- घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई।आज दिनांक 11.05.2026 को थाना विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को सीएसएचपी (CSHP) स्कूल के आगे फ्लाईओवर के नीचे, प्रताप विहार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता -1. विशाल पुत्र पवन, निवासीः गली नं. 07, आश्रम कॉलोनी, सावेरी, थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र 21 वर्ष)।2. अनिल पुत्र नेपाल सिंह, निवासीः सीटीपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र 34 वर्ष)।3. प्रदीप पुत्र वीर सिंह, निवासीः आकलपुर, थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र 34 वर्ष)।बरामदगी का विवरणः-1. 14,090/- रुपये (नकद, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हमने अंजलि की मदद से राकेश नाम के व्यक्ति को बुलाया था। जब वह व्यक्ति अंजलि के साथ मौजूद था, तब हम तीनों भी वहां पहुंच गए। हमने खुद को अंजलि का चाचा व भाई बताकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने कीधमकी देकर उससे 04 लाख रुपये की मांग की। डरा-धमका कर हमने राकेश से 49,000/- रुपये फोन-पे (PhonePe) के माध्यम से और 30,000/- रुपये नकद ले लिए थे। बाकी रुपये आज देने के लिए कहा गया था, जिसे लेने के लिए हम आज फ्लाईओवर के नीचे खड़े थे कि तभी पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-थाना विजयनगर SHO श्रीमान धर्मपाल सिंह एवं पुलिस टीम, कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें