12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन,मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया

12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन,मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं वृहद जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 21 जून 2026 (शनिवार) को प्रातः 5:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल आई० एम० एस० कॉलेज परिसर, एन० एच० 9, डासना, गाजियाबाद निर्धारित किया गया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में लगभग 1500 से 2000 योग साधकों के सहभाग करने की प्रबल संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से जन-जन को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा “स्वस्थ भारत – सशक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाना है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस पावन आयोजन से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal