जनपद एटा में 23 से 26 सितंबर तक होगा 37वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह

जनपद एटा में 23 से 26 सितंबर तक होगा 37वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह

संवाददाता योगेंद्र सिंह –

करीब 450 छात्र-छात्राएं दिखाएंगे खेल प्रतिभा, दौड़ से लेकर भाला फेंक तक होंगी प्रतियोगिताएं
एटा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एटा के प्रांगण में 23 से 26 सितंबर तक 37वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
समारोह के संयोजक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रबंधक अतुल राठी, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना और प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ 23 सितंबर की शाम 6 बजे कैलाश मंदिर से विद्यालय तक ज्योति यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा का आयोजन पूर्व छात्र परिषद एटा द्वारा किया जाएगा।उद्घाटन समारोह 24 सितंबर को
24 सितंबर को प्रातः 9 बजे पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह होगा। इसमें विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देंगे।
450 प्रतिभागी देंगे खेल कौशल का प्रदर्शन
इस खेलकूद प्रतियोगिता में शिशु शिक्षा समिति, जन शिक्षा समिति और भारतीय शिक्षा समिति—उत्तराखंड, ब्रज प्रदेश एवं मेरठ प्रांत से करीब 450 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे—
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़
रिले दौड़
लंबी कूद, ऊँची कूद, त्रिकूद
भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक और तारगोला फेंक
समापन समारोह 26 सितंबर को
प्रतियोगिताओं का पर्यवेक्षण विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट करेंगे।
26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे विद्यालय परिसर में समापन एवं पुरस्कार वितरण होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के उपाध्यक्ष बृजनंदन माहेश्वरी और मंत्री संजीव गोयल भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें