सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एटा में सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवादाता अमन अहमद एटा: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया। घटना उस समय हुई जब बच्ची शुभ अपने मां के साथ बेड पर सो रही थी। अचानक सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजन उसे तुरंत वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, एटा ले गए, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका के दादा भीष्म पाल ने बताया कि यह घटना सुबह के समय हुई। जैसे ही सांप ने बच्ची को काटा, उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार उसे तत्काल अस्पताल लेकर गया, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और शव का पंचायतनामा भरकर कार्रवाई की गई है।

शुभ अपने पिता सत्येंद्र की इकलौती बेटी थी। बच्ची की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें लूटकांड का खुलासा: एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की