थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा 97 वोरिया Bharati Bhawan Publishers & Distributors & Dhanpat Rai Publications Pvt.Ltd. copyright की नकली किताबें बरामद ।

थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा 97 वोरिया Bharati Bhawan Publishers & Distributors & Dhanpat Rai Publications Pvt.Ltd. copyright की नकली किताबें बरामद ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक 07.03.2026 को थाना मुरादनगर पर वादी (भारती भवन पब्लिशर एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर और धनपत राय पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत अधिकारी) द्वारा तहरीर दी गयी कि भारती भवन पब्लिशर एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर और धनपत राय पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत अधिकारी हूँ मुझे कम्पनी से कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि कम्पनियों की नकली पुस्तकें मुरादनगर में ऑनलाइन बेची जा रही हैं व टीम के साथ थाना मुरादनगर गाजियाबाद में अपनी कॉपीराइट कम्प्लेंट को लेकर थानाध्यक्ष मुरादनगर को बताया, थानाध्यक्ष मुरादनगर ने पुलिस बल को साथ भेजा और जाँच के आदेश दिए, जब हम लोग मोहित पुत्र सूरज सिंह राधे श्याम फेस SHOP NO 4 मुरादनगर पर पहुंचे तो वहाँ पर हमें नकल पुस्तकें मिली जिनको हम पुलिस टीम के साथ थाना मुरादनगर लेकर आए, नकल पुस्तकें जो कि इस प्रकार है, भारती भवन पब्लिशर एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर की कुल 3610 मिली जो कि इस प्रकार है (1) कक्षा 6 गणित की कुल 1430 पुस्तकें (2) कक्षा 7 गणित की कुल 990 पुस्तकें (3) कक्षा 8 गणित की कुल 1150 पुस्तके (4) कक्षा 9 गणित की कुल 40 पुस्तकें धनपत राय पब्लिकेशन प्रा० लि० की कुल 1440 मिली जो कि इस प्रकार है (1) कक्षा 9 गणित की कुल 210 पुस्तकें (2) कक्षा 9 की एम०सी० क्यू० गणित की कुल 210 पुस्तकें (3) कक्षा 10 की गणित की कुल 510 पुस्तकें (4) कक्षा 10 की एम०सी० क्यू० गणित की कुल 510 पुस्तकें जिन्हे सफेद बोरो 97 में रखा गया है प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना मुरादनगर पर सुसंगत धारा-63 कॉपीराइट अधिनियम 1957 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

97 बोरिया Bharati Bhawan Publishers & Distributors & Dhanpat Rai Publications
Pvt.Ltd. copyright की नकली किताबें बरामद।

कार्यवाही करने वाली पलिस टीम-
थाना मुरादनगर पुलिस टीम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया