थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
आज दिनांक 07.03.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त करन नागर पुत्र राजू नागर निवासी संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से (01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धारा-3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने यह अवैध शस्त्र जनता में अपना रौब जमाने और अपने शौक के लिये अपने पास रखा हुआ था। मैं यह अवैध तमंचा व कारतूस लेकर बाहर निकला था कि
पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियक्त का विवरण –
करन नागर पुत्र राजू नागर निवासी संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना लोनी बॉर्डर पर छेड़छाड़ के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है तथा उपरोक्त प्रकरण के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ।












