विहिप नेता को फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार: अवैध वसूली के मामले में हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विहिप नेता को फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार: अवैध वसूली के मामले में हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल को फोन पर गाली-गलौज और अवैध धन वसूली की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित नेता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुलंदशहर जिले से गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण खंडेलवाल, जो सूर्य नगर कॉलोनी, कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रशांत पौरुष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें और उनके परिवार को फोन पर गालियां दीं और अवैध रूप से धन वसूली का दबाव बनाया।शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सतेंद्र राघव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी प्रशांत पौरुष पुत्र धीरेंद्र पौरुष निवासी विष्णुपुरी, हाथरस गेट को बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद स्थित एसडीएम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रशांत पौरुष का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हाथरस गेट थाने में मारपीट, धमकी और रंगदारी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया