सड़क पर अतिक्रमण बना हादसे की वजह: मुरसान चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पलटा टेंपो, चालक बाल-बाल बचा

सड़क पर अतिक्रमण बना हादसे की वजह: मुरसान चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पलटा टेंपो, चालक बाल-बाल बचा

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। सादाबाद के मुरसान चौराहे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक लोडिंग टेंपो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि टेंपो चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया, वहीं सड़क किनारे खड़े लोग भी किसी बड़ी अनहोनी से सुरक्षित रहे। हादसे में सड़क पटरी पर दुकान लगाने वाले एक दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौराहे पर फैले अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप मुरसान चौराहा हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और नियमित निगरानी की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें