नखतपुरा में जमीनी विवाद पर लाठी-डंडे चले, दो घायल: पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

नखतपुरा में जमीनी विवाद पर लाठी-डंडे चले, दो घायल: पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के नखतपुरा गांव में सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामलाल पुत्र हवलदार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर पहुंचे थे। तभी गांव के ही बीटू और हरीश पुत्र रनवीर ने कथित रूप से उनके खेत की मेड़ काट दी। जब रामलाल ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बीटू और हरीश ने रामलाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गए। घायल रामलाल को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस संबंध में रामलाल ने थाना जैथरा में बीटू और हरीश के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के घायलों को मजरूमी चिट्ठी देकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal