कुंडा से बड़ी खबर — अधिवक्ता प्रेमचंद्र शुक्ला ने किया अध्यक्ष पद का दमदार नामांकन!

कुंडा से बड़ी खबर — अधिवक्ता प्रेमचंद्र शुक्ला ने किया अध्यक्ष पद का दमदार नामांकन!

अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता कुंडा। द बार एसोसिएशन कुंडा के चुनाव सत्र 2025–2026 में आज माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। समर्थकों के नारों और जोश के बीच, वरिष्ठ एवं लोकप्रिय अधिवक्ता प्रेमचंद्र शुक्ला ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के समय शुक्ला समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और बार परिसर “जय प्रेमचंद्र शुक्ला!” के नारों से गूंज उठा। उत्साह से लबरेज समर्थक “विकास की राह, प्रेमचंद्र शुक्ला के साथ!” और “विश्वास वही – नेतृत्व वही!” जैसे नारों के साथ झंडे-बैनर लहराते नजर आए।

अधिवक्ता प्रेमचंद्र शुक्ला, जो पहले भी बार एसोसिएशन कुंडा के अध्यक्ष रह चुके हैं, अपने अनुभव, विकास कार्यों और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। बार के वरिष्ठ सदस्यों और युवा अधिवक्ताओं में उनके प्रति गहरा विश्वास देखा जा रहा है।

नामांकन के बाद शुक्ला जी ने कहा —

> “यह चुनाव कोई पद प्राप्ति की दौड़ नहीं, बल्कि सेवा और विकास की निरंतर यात्रा है। मैं हमेशा अधिवक्ताओं के हित में कार्य करता रहूंगा।”

इस नामांकन के साथ ही बार एसोसिएशन कुंडा में चुनावी हलचल तेज हो गई है, और चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है —

“फिर एक बार, प्रेमचंद्र शुक्ला अध्यक्ष बनेगा बार!”

ये भी पढ़ें डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ SIR का कार्य

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal